Birthday of Brahmachari Girish Ji
25/08/2025 10:44:05 AM
महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के अध्यक्ष वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी के दो दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ आदर्श भारत निर्माण विषय पर दिनांक 24 अगस्त को आयोजित परिचर्चा से हुआ। दो दिवसीय कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ करते हुए वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी ने कहा कि परम पूज्य महर्षि महेश योगी जी के आदर्श भारत एवं अजेय भारत को अब सरकारों ने अपना लिया है।